ग्वालियर ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जो कहा उसे जीने का प्रयत्न किया। गांधी जी ने जब स्वच्छता की बात कही तो उन्होंने यह नहीं कहा कि आप भी जुड़ जाए। वह स्वयं भी यह काम किया। दुनिया में गांधी जी एक मात्र ऐसे व्यक्ति थे जो अपने द्वारा की गई गंदगी को साफ करने का काम स्वयं करते थे। इसलिए उनकी बात में ताकत थी, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस की सरकार बनी, जिसमें ऐसे लोग थे जिनके कपड़े पैरिस से धुलकर आया करते थे। इसलिए उन्होंने गांधी जी के विचार और उपदेश को को नजरअंदाज किया। उसका परिणाम भारत में व्याप्त गंदगी दिखाई देती है। उक्त बात सोमवार को नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्सव वाटिका में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी हमारे में देश की ऐसी विभूति थे जिनके विषय में किस भी प्रकार का मत-पदांतर न तो हिदुन्तान में है और न तो दुनिया के किसी भी देश में है। आधी से अधिक दुनिया गांधी जी के विचार, व्यक्तिव, कृतित्व एवं आचरण में शांति और सद्भाव का विचार पाती है। इसलिए मैं यह कहूं तो अतिशोक्ति नहीं होना चाहिए कि शांति, अहिंसा, सद्भाव, एकता और भाईचारा, इसके लिए गांधी जी का जो विचार है उस पर पूरी दुनिया में किसी का भी मतभेद नहीं है। इसलिए आधे से अधिक दुनिया गांधीजी के प्रति आदर रखती है, श्रद्धा रखती है। वह गांधी जी के नाम से पुस्तकालय बनाते हैं, प्रतिमा बनाते हैं। पूरी दुनिया मानती है कि अगर उन्होंने ऐसा कोई काम कर लिया तो गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सांसदों द्वारा देशभर में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से हम गांधी के स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने कामयाब हुए हैं। उनके विचार को हमें भी आत्मसात करना होगा।
उन्होंने कहा कि कई बार स्वच्छता का अभियान चलता है, झाड़ू भी होती है, फोटोग्राफर भी होते हैं। लेकिन सफाई नहीं होती तो ऐसे अभियान से कोई फायदा नहीं है। हम लोगों के लिए प्रसन्नता की बात है कि राजेंद्र शर्मा जी जैसे भाजपा के कार्यकर्ता अपने मोहल्ले में सुबह चार बजे उठकर झाडू लगाते हैं तो कोई फोटोग्राफर नहीं होता। भारत का राष्ट्रपति दिल्ली से देखता है कि रविनगर में रहने वाला कार्यकर्ता गांधी के विचार को साझा करता है। उसके बाद शर्मा की पूरे देश में ख्याति होती है।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता का जो संदेश दिया था उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके आह्वान पर देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। मैंने स्वयं गांव-गांव, शहर-शहर जाकर आमजन से अपील की कि वह स्वच्छता का अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। आज हम देखते हैं कि जलवायु परिवर्तन में प्लास्टिक एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इसलिए हम सब लोगों से यह अपील करें कि वह प्लास्टिक का उपयोग न करें, पानी की बचत करें। मैं आपसे यह अपील कर रहा हूं कि इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घर से करें, तभी मोदी जी का यह महाअभियान साकार रूप ले सकेगा।कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दिया।
गांधी संकल्प यात्रा मुख्य मार्गो से निकाली गई
ग्वालियर ।सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर की गांधी संकल्प यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। इस यात्रा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र ंिसंह तोमर विशेष रूप से मौजूद थे।
गांधी जी के द्वारा दिए हुए प्रेरणा दायी विचारों को नारे के रूप में बोलकर सभी का ध्यान आकर्षण करने का काम भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर उनके साथ मे ग्वालियर सांसद श्री शेजवलकर , पूर्व मंत्री श्रीमती मायासिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कदम ताल किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद विवेक शेजवलकर ने व्यपारियो के बीच एवं आम लोगों में सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को मुक्त करने का आह्वान किया साथ ही स्वच्छता रखने की अपील की। यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जो इंदरगंज, ओल्ड हाई कोर्ट, उंटपुल, दौलतगंज होते हुए महाराज बाडे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान गांधी संकल्प यात्रा का कार्यकर्ता, व्यापारियों एवं आमजनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
गांधी जी के विचारों और उपदेषों को कांग्रेस ने नजरअंदाज कियाः नरेंद्र तोमर